Biographies

क्या है विक्की कौशल का जीवन परिचय: यहाँ जाने

विक्की कौशल एक भारतीय अभिनेता है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म मसान से की थी, इस फिल्म के लिए विक्की को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स के तहत बेस्ट मेल डेब्यू पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके बाद विक्की साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 (2016), राजी, संजू आदि में नजर आये।

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। विक्की के पिता का नाम श्याम कौशल है, जोकि कई बॉलीवुड फिल्मों  में बतौर एक्शन निर्देशक और स्टंट कोर्डिनेटर काम कर चुके हैं, जिनमे स्लमडॉग मिलेनियर, 3 इडियट्स, बजरंगी-भाईजान आदि शामिल है। विक्की के भाई सनी भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय है, सनी ने बतौर सह-निर्देशक फिल्म गुंडे और माय फ्रेंड पिंटो में काम किया। 

वर्ष 2009 में कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। विक्की के पास नौकरी करने के विकल्प था, लेकिन एक्टर बनने की चाहत उन्हें थियेटर और और फिर बाद फिल्मी दुनिया में ले आई। डिग्री मिलने के बाद विक्की ने किशोर नामित कपूर के तहत एक अभिनय कार्यशाला में शामिल हो गए। उन्होंने लव शू तेचिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में मामूली भूमिका निभाई, इसके अलावा वह एक शोर्ट फिल्म गीक आउट में भी नजर आये।  इस बीच विक्की, मानव कौल और नसीरुद्दीन शाह के समूहों के साथ ही थियेटर कर रहे थे।

वर्ष 2018 में विक्की मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म राजी में अलिया भट्ट के अपोजिट नजर आये। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी जवान की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपने किरदार को बेहद ही सादगी से निभाया, जिसके क्रिटिक्स ने उन्हें काफी सराहा। इसके बाद विक्की फिल्म संजू (2018) में नजर आये। इस फिल्म में विक्की (कुमार गौरव) की भूमिका अदा की। जोकि संजय दत्त के करीबी दोस्तों में से एक हैं।  इसके अलावा विक्की की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई है, जिसका नाम लव पर स्क्वायर फुट। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजनल पर रिलीज हुई जिसमे विक्की के साथ अंगीरा धर, अलंकृति सहाई, रघुबीर यादव नजर आये थे। 

Tags

Javed Ali

जावेद अली जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टी.वी. जर्नलिज्म के छात्र हैं, ब्लॉगिंग में इन्हें महारथ हासिल है...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close