Analysis

मेरा नाम इसरो है.

इसरो का पूरा नाम क्या है?

इसरो का पूरा नाम है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन.

download

किसे भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का “संस्थापक जनक” माना जाता है?

“डॉ.विक्रम ए. साराभाई” को भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रमों का संस्थापक जनक माना जाता है

Sarabhai

इसरो का गठन कब हुआ ?

15 अगस्त, 1969 को हुआ था.

अंतरिक्ष विभाग का गठन कब हुआ था?

अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) और अंतरिक्ष आयोग को सन् 1972 में स्‍थापित किया गया। 01 जून, 1972 में इसरो को अंतरिक्ष विभाग के अंदर शामिल किया गया.

क्या है? इसरो का प्रमुख उद्देश्य क्या है.

इसरो का प्रमुख उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय आवश्यकताओं में उनका उपयोग करना है।

कैसे की जाती है? इन उद्देश्यों की पूर्ति.

इसरो ने दो प्रमुख अंतरिक्ष प्रणालियों की स्थापना की है, संचार, दूरदर्शन प्रसारण तथा मौसम-विज्ञान सेवाओं के लिए इन्सैट, और संसाधन मॉनिटरन और प्रबंधन के लिए भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह (आईआरएस) प्रणाली. इसरो ने अभीष्ट कक्ष में इन्सैट और आईआरएस की स्थापना के लिए दो उपग्रह प्रमोचन यान, पीएसएलवी और जीएसएलवी विकसित किए हैं.

भारत में कहाँ हुआ ? अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रारंभ.

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रारंभ तिरुवनंतपुरम के निकट थुम्बाभूमध्यरेखीयराकेट प्रमोचन केंद्र (टर्ल्स) में हुआ।

इसरो के कितने केंद्र हैं?

देश भर में इसरो के छह प्रमुख केंद्र तथा कई अन्य इकाइयाँ, एजेंसी, सुविधाएँ और प्रयोगशालाएँ स्थापित हैं.

Tags

Farhan Hussain

फरहान जामिया से टी.वी पत्रकारिता की पढाई कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close