Analysis

LOC और LAC में अंतर :क्या है LOC और LAC का अर्थ और इनके बीच अंतर, आइये जानें…

LOC और LAC में अंतर

LOC और LAC में अंतर :भारत और इसके पड़ोसी देशों के बीच कई बार सीमा सम्बन्धी विवादों को लेकर युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी है। हम जानते हैं कि भारत के अपने पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा संबंधी कई विवाद हैं। भारत के नागरिक के रूप में हमें अपने देश की सीमाओं को जानना चाहिए और पड़ोसी देशों के साथ विवादों के कारण को भी जानना चाहिए। विषय की ज्यादा जानकारी के लिए पर हम यहाँ LOC और LAC के अर्थ को भी जानेंगे।

LOC क्या है:

LOC यानि “लाइन ऑफ कंट्रोल”। यह एक लाइव लाइन है जिसमें फायरिंग और फेस टू फेस इंटरेक्शन तक का सामना करना पड़ता है साथ ही यह सीमा स्पष्ट रूप से मिलिट्री द्वारा सीमांकित की गई है। जहाँ यह सीमा भारतीय संघ राज्य क्षेत्र यानी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों को भारत और पाकिस्तान के बीच बांटती है। LOC की लंबाई लगभग 776 किलोमीटर है जो कि पाकिस्तान द्वारा 1947 में धोखे से कब्ज़ा ली गयी थी। LOC का भारतीय भाग (दक्षिणी और पूर्वी भाग) जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है जो कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है।

LAC क्या है:

LAC यानि “लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल”। यह एक वास्तविक नियंत्रण रेखा है जो चीन और भारत के बीच की सीमा है। आपको बता दें कि यह “वास्तविक नियंत्रण रेखा” (एलएसी) की अवधारणा 1993 में एक द्विपक्षीय समझौते में आई थी, हालांकि इन दोनों देशों के बीच जमीनी स्थिति पर कोई ठोस समझौता नहीं हुआ था। इसी कारण इन दोनों देशों के बीच विवाद की स्थिति रहती हैं। वहीं LAC, भारतीय नियंत्रित क्षेत्र को चीनी-नियंत्रित क्षेत्र से अलग करता है। इस क्षेत्र की भारत और चीन की सेनाओं द्वारा लगभग 50 से 100 किलोमीटर की दूरी बनाकर निगरानी होती है। जबकि चीनी सरकार LAC को लगभग 2,000 किमी लम्बा मानती है तो वहीं भारत सरकार इसको 3,488 किमी लंबा मानती है। इसके साथ ही आपको जानना चाहिए कि LAC को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जोकि इस प्रकार हैं- लद्दाख में पश्चिमी क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र जो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तक फैला है।

#सम्बंधित:- आर्टिकल्स

Tags

Javed Ali

जावेद अली जामिया मिल्लिया इस्लामिया से टी.वी. जर्नलिज्म के छात्र हैं, ब्लॉगिंग में इन्हें महारथ हासिल है...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Close